फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रांसफार्मर जले, तेलियरगंज समेत कई इलाकों में बती गुल

विज्ञापन
two transfarmers burnt lights in many areas including teliarganj
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां लोग बिलबिला उठे हैं, वहीं बिजली कटौती और फाल्ट के चलते लोगों का जीना हराम हो गया है। मंगलवार को अलग-अलग दो जगह पर ट्रांसफार्मर जल गए। मोहम्मद अली पार्क से बार-बार ट्रिपिंग होने की वजह से बिजली के साथ ही लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार को ट्रांसफार्मर जलने और पैरों पर ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति में पटरी रही।
विज्ञापन

तेलियरगंज में सेक्टर एसटीपी पार्क के निकट लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्पार्किंग के बाद आग लगने की वजह से जल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी मिलते ही एसडीओ ने तत्काल उस इलाके की सप्लाई कटवा दी। इससे कई मोहल्लों में बिजली चली गई और लोग भीषण गर्मी में पंखा झंकर समय बिताने के लिए मजबूर हो गए। देर शाम तक यहां ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था। इसी तरह स्वरा में भी तहसील के पास लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया इस वजह से वहां भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। इसके अलावा कल्याणी देवी क्षेत्र से जुड़े मोहम्मद अली पार्क फीडर पर दिनभर ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें