फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन में तैनात सफाई कर्मचारियों ने कहा उन्हें नियुक्त किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में तैनात सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को चिकित्सालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी नियुक्ति किए जाने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। बाद में उनकी वार्ता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से हुई। प्राचार्य ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है इसके बाद में माने और काम पर लौट आए हैं। दरअसल, मेडिकल कॉलेज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और चिल्ड्रन हॉस्पिटल में सफाई के लिए आउटसोर्स एजेंसी के जरिए 58 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। 31 मई को आउट सोर्स एजेंसी के साथ हुए कांट्रैक्ट की अवधि समाप्त हो गई लिहाजा शासन ने एक दूसरी एजेंसी के साथ कांटेक्ट कर लिया है यह एजेंसी मुंबई की है और अब इसी एजेंसी के कर्मचारी यहां तैनात किए जाएंगे ।
विज्ञापन

इससे पुरानी एजेंसी के कर्मचारियों की छुट्टी हो गई है उसी के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह एकत्र होकर चिकित्सालय के पुराने भवन के सामने प्रदर्शन करने। कर्मचारियों ने कहा कि नई एजेंसी उनसे कम मानदेय पर ही काम कराना चाहती है। पहले वे जिस एजेंसी के अंडर में काम करते थे वह एजेंसी उन्हें साडे ¹9500 का मानदेय दे रही थी लेकिन नई एजेंसी उने 8500 रुपए म मानदेय पर ही काम कराना चाहती है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी पहुंच गए उन्होंने कर्मचारियों के साथ वार्ता की कहा कि शासन ने एजेंसी को सफाई कराने का दायित्व सौंपा है नई जंसी ही सफाई कर्मचारियों की तैनाती करें वे शासन स्तर से बात कर वह शासन से इस संबंध में बात करेंगे ताकि लंबे समय से काम कर रहे आउट सोर्स कर्मचारियों की तैनाती बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें