फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिजीवी सम्मेलन : पटेल बौद्धिक विचार मंच के सम्मेलन में देश भर से शामिल होंगे दो हजार प्रतिनिधि

Sat, 03 Feb 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सम्मेलन में मुख्य रूप से सरदार पटेल और आधुनिक समाज, सामाजिक समरसता, पिछड़ा वर्ग, कृषकों एवं सर्वहारा समाज, रोजगारोन्मुखी जागरुकता, शिक्षा और प्रचलित अनुष्ठान एवं रीति रिवाजों की प्रासंगिकता जैसे विषयों के अलावा समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आदि विभिन्न पहलुओं पर विचार होगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सम्मेलन के बारे में जानकारी देते बौद्धिक विचार मंच के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को सरदार पटेल और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न पक्षों पर राष्ट्रीय स्तर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा। इसमें दो हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस दीप जलाकर इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

पटेल समाज की आबादी देश में 12 प्रतिशत से अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन में अलग -अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, सेना के पूर्व अधिकारी, पूर्व और वर्तमान कुलपति, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, सांसद, विधान सभा, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, उद्योगपति, अधिवक्ता, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, समाज सेवी सहित अन्य क्षेत्रों में दखल रखने वाले लगभग दो हजार लोग इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


पटेल बौद्धिक विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार ने इस सम्मेलन के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से सरदार पटेल और आधुनिक समाज, सामाजिक समरसता, पिछड़ा वर्ग, कृषकों एवं सर्वहारा समाज, रोजगारोन्मुखी जागरुकता, शिक्षा और प्रचलित अनुष्ठान एवं रीति रिवाजों की प्रासंगिकता जैसे विषयों के अलावा समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आदि विभिन्न पहलुओं पर विचार होगा।

सम्मेलन में किसी राष्ट्रीय मार्ग का नाम सरदार पटेल के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव पारित होगा। साथ ही लखनऊ और दिल्ली में पटेल स्मारक बनवाने, हर जिले में सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने, समाज में अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार, बुद्धिजीवी एप और पटेल चेतना रैली आदि पर विचार विमर्श करते हुए आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें