फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो किशोरियों को फुसलाकर ले जाने का आरोप, 16 घंटे बाद मिलीं

Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने 16 घंटे बाद दोनों किशोरियों को खोज लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 मार्च को वह काम करने के लिए ईंट भट्ठे पर गया था। इसी दौरान आरोपी फैजान, इस्माईल व फारूक उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ ही भतीजे की 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गए।
वापस आने पर उसे लड़कियां नहीं दिखाईं दीं तो उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान जब पता चला कि आरोपी लड़कियों को ले गए हैं, तो तहरीर पुलिस को दी गई।



शाही चौराहे के पास वाहन का इंतजार करते मिलीं
चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि दोनों कहीं जाने के लिए शाही चौराहे के पास वाहन का इंतजार कर रही हैं। आरोपी भी साथ हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरियों को पकड़ लिया। आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। बयान दर्ज कराने के बाद किशोरियों को महिला थाने भेजा गया है। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद अग्रिम कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें