Two students notice on indecent act from student
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक छात्रा से अभद्रता एवं अश्लील हरकत के आरोप में दो छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इविवि प्रशासन ने यह कार्रवाई छात्रा लिखित शिकायत के आधार पर की है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य नारायण एवं अरमान सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि दोनों छात्रा पर कई दिनों से अश्लील कमेंट कर रहे थे और बृहस्पतिवार को उन्होंने शिक्षाशास्त्र विभाग के सामने सरेआम छात्रा के साथ अभद्रता की। दोनों छात्रों को 27 जनवरी को शाम चार से पांच बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस कृृत्य के लिए दोषी मानते हुए क्यों न उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए। हालांकि पूर्व में इस तरह के जो भी मामले सामने आते थे, उनमें इविवि प्रशासन की ओर से सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाती थी लेकिन, इविवि प्रशासन में व्यापक फेरबदल के बाद अब कार्रवाई का तरीका भी बदल गया है।