फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो छात्राओं के शव रेलवे ट्रैक पर मिले, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पुलिस हैरान

Mon, 07 Jan 2019 02:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में संदिग्ध हालात में दो छात्राओं का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला प्रतापगढ़ जिले का है। आसपुर देवसरा थाने के नीमागोपालपुर हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक पर दो छात्राओं का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं की जान ट्रेन से कटने से गई है। 

दोनों के पास से स्कूली बैग और किताब भी बरामद की गई हैं। दोनों मृतक छात्रा सुल्तानपुर जिले के लभुआ इलाके की रहने वाली है। दोनों छात्राएं दो दिन पहले से लापता बताई जा रही थीं। 
विज्ञापन


घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मेरा सामान घर पर पहुंचा दिया जाए। मामले में पुलिस का कहना है की जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच की रही है। फिलहाल इलाके के लोगों को दोनों छात्राओं की आत्महत्या की बात पच नहीं रही है। एक छात्रा कक्षा 11 और दूसरी कक्षा 9 की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें