फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सावन में वाराणसी के लिए प्रयागराज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में वाराणसी जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत सूबेदारगंज-प्रयागराज-बनारस व सूबेदारगंज-वाराणसी-औड़िहार के मध्य दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 01915/01916 (सूबेदारगंज-प्रयागराज-बनारस) मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक 32 फेरे लगाएगी। 12 मेमू कोच वाली यह ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी। 11:50 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में बनारस से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 04:10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01917/01918 (सूबेदारगंज-वाराणसी-औड़िहार) 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। सूबेदारगंज से यह ट्रेन रात 09:30 बजे रवाना होकर रात 01:30 बजे औड़िहार पहुंचेगी। औड़िहार से वापसी में ट्रेन रात 01:55 बजे रवाना होकर सुबह 6.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों की सेवाओं में आंशिक बदलाव
मेला स्पेशल के संचालन के कारण रेल प्रशासन ने कुछ सामान्य ट्रेनों की सेवाओं में आंशिक फेरबदल भी किया है। गाड़ी संख्या 63237 (पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-सूबेदारगंज मेमू) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रयागराज से सूबेदारगंज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 64596 (सूबेदारगंज-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. मेमू) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक सूबेदारगंज से प्रयागराज के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें