फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : पितृपक्ष के लिए प्रयागराज होकर गया के लिए मिली दो स्पेशल ट्रेन, रेेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 13 Sep 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पितृपक्ष के मौके पर बिहार के गया रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृपक्ष के मौके पर बिहार के गया रेलवे स्टेशन जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। दोनों ही ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होंगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने शनिवार को जारी कर दी। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 01661 का संचालन 27 सितंबर, 02 एवं 07 अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


रानी कमलापति से दोपहर 3.20 बजे चलकर स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 6.00-6.05 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दोपहर 2.30 बजे गया पहुंच जाएगी। वापसी में गया से 01662 गया से 30 सितंबर, 05 एवं 10 अक्तूबर की दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 10.15-10.20 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन शाम 4.15 बजे रानी कमलापति पहुंच जाएंगी।

इसी तरह जबलपुर से गाड़ी संख्या 01701 की रवानगी 29 सितंबर, 04 एवं 09 अक्तूबर की रात 9.25 बजे चलकर सुबह 6.00-6.05 बजे प्रयागराज छिवकी एवं दोपहर 2.30 बजे गया पहुंच जाएगी। इसी तरह गया से 01702 गया से 28 सितंबर, 03 एवं 08 अक्तूबर की दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 10.15-10.20 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन सुबह 8.10 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रांची और आनंद विहार के बीच संचालित होने वाली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी की सेवा अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 02877 रांची से आनंद विहार के बीच प्रत्येक शनिवार को चलने वाली विशेष गाड़ी को पूर्व में निर्धारित 26 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि के आगे बढ़ाते हुए अब तीन अक्तूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार से रांची के लिए प्रत्येक रविवार को चलने वाली सेवा को 27 सितंबर के बाद अब चार अक्तूबर से 29 नवंबर 2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें