फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अपहरण व लूट के मामले में दो सिपाही गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 31 Aug 2020 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कर्नलगंज स्थित कंप्यूटर सेंटर मेें लूटपाट व तीन कर्मचारियों के अपहरण के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। जांच पड़ताल में पता चला कि मामले में दो सिपाही दयाशंकर यादव व अरविंद तिवारी भी शामिल थे, जिन्होंने एसटीएफ का सिपाही बनकर युवकों को अगवा करने के साथ ही लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने दोनों को निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन

 
घटना 26 अगस्त को मम्फोर्डगंज स्थित बलरामपुर हाउस में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बहरिया के रहने वाले शनि चौरसिया ने यहां रहने वाले पंकज मिश्रा के साथ पार्टनरशिप में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट खोला था। शनि ने बताया कि घटना वाले दिन इंस्टीट्यूट में दोपहर में पहुंचे कुछ लोगों ने वहां रखे कंप्यूटर व अन्य उपकरण लूट लिए।

साथ ही उसे व उसके दो दोस्तों प्रमोद कुमार व अजय चौरसिया को यह कहते हुए कार में खींचकर अगवा कर लिया कि वह एसटीएफ से हैं। कुछ दूर जाने के बाद प्रमोद के 900 रुपये व मोबाइल लूटकर गाड़ी से फेंक दिया। जबकि उसे फोन व 1500 रुपये छीनकर बहरिया में रहिमापुर के पास नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


आगे ले जाकर उसके तीसरे साथी अजय चौरसिया को 12 हजार नगद व सोने की चेन लूटकर गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया और फिर वहां से भाग निकले। शनि ने यह भी बताया कि गाड़ी से नीचे फेंकते वक्त उसने एक अपहर्ता को पहचान लिया, जो उसका ही पार्टनर व मकान मालिक पंकज था। पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जो कहानी सामने आई, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

मकान मालिक ने रची साजिश

पंकज ने बताया कि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में उसके अलावा शनि व सुजीत पार्टनर थे। दोनों पार्टनर उसके गंाव के रहने वाले हैं। उसे शक था कि सेंटर की आड़ में ऑनलाइन सट्टा खेलवाया जा रहा है और इसी को लेकर उसने रुपये ऐंठने के लिए साजिश रची। इसमें उसने पुलिस विभाग में तैनात दो सिपाहियों दयाशंकर व अरविंद को भी शामिल कर लिया। घटना वाले दिन शनि व उसके दोस्तों को कार में अगवा कर उसने दोनों सिपाहियों संग मिलकर बेहरमी से पीटा। बाद में खुद ही फोन कर एक अन्य पार्टनर सुजीत को बताया कि उसके शनि व उसके दो दोस्तों को अगवा कर लिया गया है। यह भी कहा कि तीन लाख रुपये देने की बात कहकर उसने अपहर्ताओं से तीनों को छुड़वा लिया है। 

पुलिस लाइन मेें थी तैनाती

पुलिस ने बताया कि पंकज को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जांच में संलिप्तता सामने आने के बाद रविवार को दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी खुल्दाबाद व अतरसुइया थाने में चल रही थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें