औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
युवती के अपहरण और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने के अति गंभीर मामले में इंस्पेक्टर बहरिया और एसओ होलागढ़ को लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। इतना ही नहीं एसओ होलागढ़ ने अपह्त युवती के भाई को थाने बुलाकर लॉकअप में बंदकर पीटा था। कप्तान तक मामले की शिकायत पहुंची तो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी गंगापार को जांच सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद इंस्पेक्टर बहरिया राजेश कुमार, एसओ होलागढ़ हरिनाथ प्रसाद भारतीय और दो सिपाही मोहम्मद सरवर औश्र शशिकांत को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
होलागढ़ में मैरी गांव रमाशंकर मौर्य की बेटी 15 मई को अगवा कर ली गई। चार जून को रमाशंकर के मोबाइल पर बदमाशों ने बेटी को छोड़ने के बदले पर दो लाख रुपये मांगे। रमाशंकर ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी बहरिया राजेश कुमार से की। इसके बाद इंस्पेक्टर बहरिया राजेश कुमार ने लापरवाही बरती। इतना ही नहीं होलागढ़ एसओ हरिनाथ प्रसाद भारतीय ने रमाशंकर के बेटे स्वदेश मौर्य को सिपाही मोहम्मद सरवर और शशिकांत से थाने बुलाया।
रोप है कि स्वदेश कुमार को लॉकअप में बंद कर एसओ और दोनों सिपाहियों ने पीटा और मामले को ज्यादा तूल न देने की धमकी दी। रविवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आरोपी थाना प्रभारियों और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुनील दत्त राय को थाना प्रभारी बहरिया और एसएसआई सिविल लाइंस रहे अरविंद कुमार तिवारी को एसओ होलागढ़ बनाया गया है।