चकिया में आग से दो वाहन जले।
- फोटो : अमर उजाला।
चकिया तिराहे के पास रविवार दोपहर आधा दर्जन मारुति वैन खड़ी थी। यह सभी एलपीजी गैस सिलेंडर से चलती हैं। यहां पर एक व्यक्ति अवैध रूप से इन वैनों में लगे सिलेंडरों में गैस भरता है। रविवार दोपहर एक वैन में गैस भरी जा रही थी उसी समय अचानक वैन में आग लग गई। वैन चालक समेत वहां मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि गैस सिलेंडरों को हटा लिया गया। पलभर में ही आग में बगल में खड़ी दूसरी वैन को भी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय का कहना है कि अवैध तरीके से वैन में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी। उस व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।