ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के दो प्रोफेसरों को जानलेवा धमकी दी गई है। स्पीडपोस्ट से भेजी गई चिट्ठी से मिली धमकी के बाद कॉलेज के अन्य प्रोफेसर दहशत में हैं। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के दो प्रोफेसरों को जानलेवा धमकी दी गई है। स्पीडपोस्ट से भेजी गई चिट्ठी से मिली धमकी के बाद कॉलेज के अन्य प्रोफेसर दहशत में हैं। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में तैनात शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रो. मानसिंह ने बताया कि 17 मार्च को उनको कॉलेज में स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक पत्र मिला। इसमें धमकी दी गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को ही अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. हर्षमणि सिंह को भी अज्ञात लोगों ने स्पीड पोस्ट से चिट्ठी भेजकर धमकी दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रो. मानसिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।