फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यूपी टीईटी के नाम से बनाई फर्जी वेबसाइट, आयोग की ओर से दी गई तहरीर

Wed, 25 Mar 2026 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के उप सचिव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
फेक वेबसाइट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के उप सचिव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


तहरीर में बताया कि आयोग की ओर से 20 मार्च को यूपी टीईटी-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होनी है। लेकिन इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपी टीईटी-2026 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर दी गई है।

इस वेबसाइट पर क्लिक करने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी ही इंटरफेस और आवेदन से संबंधित सभी विकल्प दिखाई दे रहे हैं, जो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। आयोग ने आशंका जताई है कि इस तरह की फर्जी वेबसाइट न केवल संस्था की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं, बल्कि अभ्यर्थियों को आर्थिक और मानसिक हानि भी पहुंचा सकती है। उप सचिव ने पुलिस से फर्जी वेबसाइट को तत्काल बंद कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन हैं पूर्व डीजीपी

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार हैं। इसलिए यूपी टीईटी के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट बनाना साइबर अपराधियों को भारी पड़ सकता है। उन्होंने साइबर सेल और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इस तरह की फर्जी वेबसाइट संस्था की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार भी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें