फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : अंतिम संस्कार करने आए दो लोग गंगा में डूबे, प्रतापगढ़ से आए थे रसूलाबाद घाट पर

Sat, 07 Oct 2023 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शनिवार को गांव के लोग रसूलाबाद घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते गंगा में सीताराम (60) और कृष्ण कुमार यादव (48) गहरे पानी में समा गए। 
विज्ञापन
दो लोग डूबे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी के रसूलाबाद पर अंतिम संस्कार करने आए दो लोग गंगा में समा गए। अंतिम संस्कार की क्रिया के बाद यह लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन इनका पता नहीं चला। सूचना पाकर गोताखोर भी घाट पर पहुंच गए। कई घंटे से खोजबीन जारी है। 

विज्ञापन

प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शनिवार को गांव के लोग रसूलाबाद घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते गंगा में सीताराम (60) और कृष्ण कुमार यादव (48) गहरे पानी में समा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें