फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : प्रयागराज में डंपर की चपेट में आने से बुलेट सवार सिपाही समेत दो की मौत, फतेहपुर में थी तैनाती

Wed, 05 Mar 2025 07:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सहसों (प्रयागराज)

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौराहे पर बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बुलेट सवार सिपाही और उसके दोस्त की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सहसों चौराहे पर घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौराहे पर बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बुलेट सवार सिपाही और उसके दोस्त की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी तैनाती वर्तमान समय में फतेहपुर में हैं। बुधवार को बुलेट से अपने गांव के ही  एक साथी प्रियांशु सरोज (22) पुत्र राजमणि  के साथ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही सहसों चौराहे पर पहुंचे फूलपुर की ओर  से आ रही एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर सहसों पुलिस चौकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

शव का पंचनामा भरकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सिपाही के माध्यम से ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। वीरेंद्र कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मौत की खबर सुनकर उनकी  पत्नी पुष्पा देवी पांच वर्षीय पुत्र पियूष का रो रो कर बुरा हाल है। प्रियांशु सात भाइयों में छठवें नंबर पर था। वह घर पर ही रहकर काम काज देखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें