फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

गुरुकुल नहर के पास हाईवे पर बुधवार की रात हुआ हादसा
सिराथू। सैनी कोतवाली के तहत गुरुकुल नहर की पुलिया के पास हाईवे पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के मलाक निंदूरा निवासी शिव सागर(35) पुत्र छत्रपाल अपनी बाइक पर गबड़ू(50) पुत्र अज्ञात निवासी महुलीतीर को बिठाकर सैनी जाने के लिए घर से निकला था। घटना बुधवार की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे की है। ये लोग जैसे ही गुरुकुल के करीब बनी नहर की पुलिया के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक की पिछली सीट पर बैठे गबड़ू की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से जख्मी शिव सागर को इलाज के लिए सीएचसी, सिराथू लेकर गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मार्ग हादसे मे दो लोगों की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पीएम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सैनी कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है कि रात के अंधेरे में हादसा होने से टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रात तक परिजनों की ओर से हादसे के बारे में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। पुलिस का कहा, शवों का पोस्टमार्टम करना पहली प्राथमिकता है। सैनी कोतवाली में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें