फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पैमाइश के दौरान दो पक्ष में मारपीट, दो घायल

Sat, 25 Apr 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक विवादित जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। राजस्व टीम की मौजूदगी में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसडीएम सोरांव के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल की टीम लालगोपालगंज में एक भूमिधरी की पैमाइश करने पहुंची थी। पैमाइश की प्रक्रिया चल ही रही थी कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख राजस्व कर्मी काम बीच में ही छोड़कर वहां से चले गए। कुछ देर के बाद करबला के पास स्थित एक चाय की दुकान पर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी कौड़िहार भेजा, जहां से प्रथम उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें