फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टी-20 क्रिकेट लीग से शहर के दो और क्रिकेटर जुड़े

Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो और क्रिकेटर अभिषेक यादव और पुनीत गुप्ता यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में अलग-अलग टीमों से जुड़ गए हैं। लीग में खेल रही छह टीमों में प्रयागराज से अब तक छह क्रिकेटर ही शामिल थे। इन दो के शामिल होने के साथ लीग में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व आठ खिलाड़ियों का हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत 17 अगस्त से हो चुकी है। लीग में खेल रही गोरखपुर लॉयंस, कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रूद्राज, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मैवरिक्स में प्रयागराज के यश दयाल, किशन कुमार, अटल बिहारी राय, अमर चौधरी, राहुल राजपाल और सुमित अग्रवाल अलग-अलग टीमों से खेल रहे है।
लीग शुरू होने के बाद कानपुर की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक यादव झूंसी के रहने वाले हैं। दो साल भी यह यूपी लीग में काशी रुद्रा टीम के सदस्य रहे थे। संवाद
विज्ञापन

इस बार कानपुर सुपर स्टार को इनसे काफी उम्मीदें हैं। केपी कालेज मैदान पर अभ्यास करने वाले अभिषेक यादव स्थानीय मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के अलावा पार्टटाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

वहींए काशी रुद्रा टीम में शामिल किये गये करेली निवासी पुनीत गुप्ता दाहिने हाथ के आफ स्पिन गेंदबाज हैं। पिछले वर्ष पुनीत गुप्ता गोरखपुर लायंस टीम के सदस्य थे। लीग में आगे भी प्रयागराज के कई क्रिकेटरों के विभिन्न टीमों से जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें