फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी के पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव में दो लाख लोग लेंगे भंडारे का प्रसाद

विज्ञापन
Two lakh people will be given Bhandara's offerings at Nandi's Recovery Birth Festival
विज्ञापन
नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में दो लाख लोग लेंगे भंडारे का प्रसाद
विज्ञापन

0 सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, उपेंद्र तिवारी आदि होंगे शामिल
0 नंदी के आवास के पास पांच स्थानों पर रहेगा भंडारे का प्रबंध
प्रयागराज। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव में शामिल होने के लिए योगी सरकार के तमाम मंत्री शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंत्री नंदी की ओर से आयोजित भंडारा कार्यक्रम में तकरीबन दो लाख लोगों के प्रसाद का इंतजाम किया गया है। बृहस्पतिवार को इस आयोजन की दिनभर तैयारियां चलती रहीं। एक दिन पूर्व ही शिवचरण लाल रोड, सुलाकी चौराहा आदि सड़कों पर भंडारा प्रसाद के लिए टेंट आदि लगा दिए गए। इससे लोगों को वहां असुविधा भी हुई। साथ ही व्यापारियों ने पिछली बार की तरह शुक्रवार को लक्ष्मण मार्केट आदि बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुनर्प्राप्त जन्म महोत्सव के अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदी अपनी पत्नी एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ बहादुरगंज स्थित मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में सुबह पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद वहां भंडारा आदि का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। दो लाख लोगों के भोजन बनाने के लिए हलवाई भी बृहस्पतिवार से जुट गए। शुक्रवार को नंदी के आवास के समीप पांच स्थानों पर भंडारे का प्रबंध किया गया है। उनके प्रतिनिधि लल्लू लाल गुप्ता सौरभ ने बताया कि सभी के लिए एक जैसा ही महाप्रसाद बनाया जा रहा है। इसमें कचौड़ी, चटनी, दो सब्जी, हलवा आदि शामिल रहेगा। उधर इस कार्यक्रम में जिन मंत्रियों के आने का प्रोटोकॉल जिला प्रशासन को मिला है उसमें सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल है। पेयजल के लिए 50 हजार लीटर आरओ वाटर के टैंक भी मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें