मंसूराबाद के रेरुआ में बिजली गिरने से मृत संजीत की फाइल फोटो।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरुआ गांव में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की दोपहर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इस बीच नवाबगंज के रेरुआ गांव में अमरूद के बाग में खड़े लोग बिजली गिरने से झुलस गए। सभी को सीएचसी कौड़िहार ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने संजीत कुमार (48) पुत्र रामलोचन निवासी रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ और नागेश कुमार (40) पुत्र शंभू निवासी बैरहना सम्हई को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
इस बीच शहर ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतक संजीत चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना से पत्नी अनीता, पुत्र दीपक, अमन व छोटू का रो- रोकर हाल बेहाल है।
इनका चल रहा इलाज
झुलसे लोगों में रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ के सोनू पुत्र सुरेश, अजय कुमार पुत्र धर्मदास, अंजय पुत्र मगन्नू, राजकुमार पुत्र सूरज और बैरहना सम्हई के खुन्नू मिश्र पुत्र पुरुषोत्तम हैं।
घटना की जानकारी नहीं है। प्रशासन को पता होगा। पता कर मुआवजा आदि करवाते हैं।-श्यामजीत प्रमिला सिंह, एसीपी सोरांव
मंसूराबाद के रेरुआ में बिजली गिरने से मृत संजीत की फाइल फोटो।