फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चंदा मांगने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Tue, 21 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सोमवार को चंदा मांगने के विवाद में एक युवक पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता शंकर लाल ने थाना उतरांव में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गांव निवासी अजीत पटेल पुत्र शंकर लाल गांव में खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी बात पर अजीत का रितेश कुमार पुत्र रामानंद, दोनों से विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच रितेश ने चाकू निकालकर अजीत की गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में अजीत पिता के साथ उतरांव थाने पहुंचा जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएससी सैदाबाद भेज दिया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें