फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लिफ्ट में फंस गए दो जज

Thu, 24 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शक्ति भवन की लिफ्ट जिसमें उतरा करंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार सुबह हाईकोर्ट की एक लिफ्ट खराब होने से दो न्यायमूर्ति उसमें फंस गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लिफ्ट के आसपास वकीलों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सुबह दस बजे न्यायमूर्ति शबीबुल हसनैन और न्यायमूर्ति केपी सिंह कोर्ट संख्या 58 में जाने के लिए अपने चैंबर से निकल कर कोर्ट के बगल लगी लिफ्ट पर चढ़े। साथ में दोनों के अर्दली भी थे। लिफ्ट शुरू होने के कुछ सेकंड बाद ही अचानक बंद होकर फंस गई। लिफ्ट खराब होने के कारण उसमें लगा इमरजेंसी एलार्म बजने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई। जजों के लिफ्ट के भीतर फंसे होने की सूचना मिलते ही बाहर वकीलों की भीड़ लग गई। लिफ्ट संचालित करने वाले तकनीशियनों को तत्काल बुलाया गया। मगर इसे खोलने में करीब आधा घंटा का समय लग गया। बताया जाता है कि हाईकोर्ट की यह लिफ्ट अभी हाल में ही लगाई गई है। किसी खराबी के कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें