फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक की टक्कर से दो घायल, शहर रेफर

Mon, 14 Apr 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा। क्षेत्र के बभनी गांव निवासिनि रानी देवी रविवार शाम मिर्जापुर राजमार्ग पार कर रही थीं। बेकाबू बाइक सवार मंदीप निवासी बभनी हेठार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिघिया विक्की गुप्ता ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले लिया। संवाद।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी, कार्रवाई की मांग

मांडा। बरहाकलां गांव के समाजसेवी राजेश्वर यादव ने पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र देकर बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला और पिकअप वाहन से टक्कर मारने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने मामले की जांच और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें