भीरपुर। घटनास्थल पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रतीक देव बर्मन की ओर से छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम के नाम एसडीएम तपन मिश्र को सौंपा गया। इस पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने दोपहर में पुलिस को शव ले जाने दिया। मांग पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा, पुलिस द्वारा परिवार की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, पुनर्वास के लिए परिवार को 50 लाख रुपये, शासन द्वारा परिवार को पांच बीघा जमीन का पट्टा, बच्चों की स्नातक तक शिक्षा निःशुल्क दिए जाने की मांग की गई।