फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा में मारपीट और तोड़फोड़ की दो घटनाएं, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मारपीट और तोड़फोड़ की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




ग्राम बसरही निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप उर्फ चंदन यादव और मान सिंह ने रंजिशन उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बृजेश की बेटी प्रियांशी के बाल पकड़कर मारापीटा। इससे उसके बाल उखड़ गए। पत्नी रीता जायसवाल पहुंची तो उसे भी पीटा। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



वहीं, एक अन्य घटना में ग्राम बसदेया निवासी महेंद्र कुमार को लाठी-डंडों से पीटा गया। महेंद्र ने रास्ते में बिछे खड़ंजे को उखाड़ने का विरोध किया था। इस वजह से उनके साथ मारपीट की गई। उनके पिता रमेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि सूरज यादव, लालबाबू, सचिन कुमार और सुरेश कुमार ने उनके बेटे को मारापीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायतें दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें