अवैध बालू खनन में लगे तीन डंपर और दो ट्रैक्टर को शुक्रवार को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने कंजासा घाट से अवैध बालू लादकर खड़े दो ट्रैक्टर को पकड़ा। इसी तरह लालापुर क्षेत्र के अवैध घाट से बालू लादकर आ रहे तीन डंपरों का ऑनलाइन चालान किया गया है। घूरपुर के कंजासा यमुना घाट पर अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक वैभव सोनी और स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। इस दौरान दर्जनों ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए लेकिन दो को टीम ने पकड़ लिया। बालू समेत वाहनों को घूरपुर थाने लाया गया। लालापुर के प्रतापपुर और भीलोर घाट से बालू लादकर आ रहे तीन डंपर को रोका गया तो चालक गाड़ी को लॉक करके भाग निकले। पुलिस ने उनका ऑनलाइन चालान किया है।