फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित दो अस्पताल, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर व क्लीनिक सील

Thu, 26 Jun 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बिना पंजीकरण के संचालित दो हॉस्पिटल, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर व एक क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया। इसके लिए टीम को पुलिस फोर्स का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायतों के बाद सैदाबाद स्थित वाराणसी अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। ऐसे में बिना पंजीकरण के संचालित पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने वारी तिराहे पर स्थित प्रयाग महिमा हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया।
इसके अलावा प्रतापपुर ब्लॉक के समीप प्रयाग महिमा हॉस्पिटल की एक अन्य शाखा को संचालित पाया गया। इसके प्रबंधक भानु प्रताप सिंह हैं। ऐसे में टीम ने दोनों अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान भानु प्रताप सिंह ने खुद को एक चैनल का संचालक बताते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त बहरिया ब्लाॅक के रज्जूपुर चौराहे पर स्थित नेहा क्लीनिक को भी बिना पंजीकरण संचालित होने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें