फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः चुनार जाने से रोकने पर दो सांसद धरने पर बैठे

विज्ञापन
two ex mp - फोटो : NAINI
विज्ञापन
चुनार जा रहे दो सांसदों को रोका दो घण्टे सड़क पर बैठे सांसद
विज्ञापन

मांडा ब्यूरो। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका वाड्रा के आवाहन पर धरने में शामिल होने जा रहे दो पूर्व सांसद को मांडा पुलिस ने जाने से रोक लिया। नाराज सांसद प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर ही धरने पर बैठ गए जिससे लगभग दो घण्टे मार्ग अवरुद्ध रहा इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने बुझाने में लगे रहे। धरना समाप्त कर सांसद राजमार्ग बदल कर अन्य मार्ग से जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें वापस प्रयागराज लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बतादे चुनार में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका वाड्रा एक घटना में शरीक होने जा रही थी जिसपर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें रोक दिया इस पर वह धरने पर बैठ हुई है। उन्ही के आवाहन पर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद बहराइच साध्वी सावित्री फूले व पूर्व सांसद मिर्जापुर बालकुमार पटेल प्रयागराज जिले से चुनार जा रहे थे। शनिवार को लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग स्थित हेमपुर गांव के सामने पहुँचे तभी वहां पहले से मौजूद एसओ मांडा प्रिंस दीक्षित व चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश दुबे ने उन्हें आगे जाने से रोक लिया। नाराज सांसद अपने समर्थक अछैवर नाथ कनौजिया, राकेश पासवान, मनोज यादव, रामबल पटेल, धनंजय पटेल, सीता देवी, अमरावती देवी, राजकुमारी के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। चिलचिलाती धूप व उमस के बीच लगभग दो घण्टे राजमार्ग अवरूद्ध रहा इस दौरान पुलिस ने वाहनों के परिवर्तित मार्ग से निकाला। दो घन्टे के बाद पहुँचे एसडीएम मेजा दयाशंकर पाठक व सीओ मेजा राजेस्वर सिंह ने नाराज सांसदों को समझाया बुझाया तब जाकर धरना खत्म हुआ। धरने समाप्त कर सांसद पुन: वीपी प्रतापपुर मार्ग पकड़ कर चुनार जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें चकडीहा गांव के सामने पहले से मौजूद इंस्पेक्टर मेजा मनोज पाठक द्वारा उन्हें रोक लिया गया। सूचना पर सीओ एसडीएम आदि फोर्स मौके पर पहुँच कर दोनों सांसदों को वापस मेजा बार्डर तक पहुँचाया। इस दौरान एसपी यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुँचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें