BJP disappointed with Kejriwal's tenure
केशरी नाथ का कार्यकाल न बढ़ने भाजपाई निराश
0 भाजपाइयों ने कहा कि प्रयागराज का गौरव है ‘पंडित जी’
प्रयागराज। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का कार्यकाल न बढ़ने से भाजपाई निराश है। पिछले कई दिनों से इस बात की अटकलें चल रही थी कि केशरी नाथ त्रिपाठी का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। पश्चिमी बंगाल में उनके बेहतर कार्यकाल को देखते हुए चर्चा यह भी कि इस बार उन्हें किसी नए राज्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि निश्चित ही पंडित जी (केशरी नाथ त्रिपाठी) का कार्यकाल न बढ़ाए जाने से वे निराश हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कहा कि वे प्रयागराज का गौरव है। भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी को अब तक जो भी भूमिका मिली वे उसमें खरे उतरे। उम्मीद है उन्हें एक बार फिर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। आजाद नगर से भाजपा वार्ड अध्यक्ष रितेश मिश्र उर्फ आशु पंडित ने कहा कि पश्चिमी बंगाल के बेहतर कार्यकाल को देखतेे हुए उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था। भाजपा नेता पदुम जायसवाल ने पांच वर्ष पुरानी एक न्यूज पेपर की कटिंग ‘केशरीनाथ राज्यपाल बने’ सोशल मीडिया में शेयर कर दी। इसे लेकर तमाम लोगों को यही लगा कि केशरीनाथ को फिर से एक और मौका मिल गया है।