फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कालेज के दो कर्मियों की मौत

विज्ञापन
two employees of a college died in road accident in Nawabganj - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
मंसूराबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र से समहई गांव के पास मंगलवार की सुबह लखनऊ राजमार्ग पर कालेज के दो कर्मचारी बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों एक ही बाइक से कालेज जा रहे थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के घरों में घटना से कोहराम मच गया था।
विज्ञापन

सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर गांव निवासी रमेश चंद्र पांडेय (58) नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित आईकेएम इंटर कालेज आनापुर में परिचारक के पद पर नौकरी करते थे। रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह भी करीब पौने नौ बजे घर से विद्यालय के लिए बाइक से निकले। नवाबगंज के मुबारकपुर से अपने सहकर्मी रमाकांत पांडेय (58) को भी साथ ले लिया। करीब साढ़े नौ बजे वह रेरुआ बाजार पार कर समहई गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी शिनाख्त के बाद घर वालों को सूचना दी गई। दोनों के परिजन भागते हुए पहुंचे। दोनों को टक्कर मारने वाला ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया था।
रमेश पांडेय के पुत्र की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए थे। वे भी घटना से काफी दुखी थे। कालेज के प्रधानाचार्य नग नारायण उपाध्याय ने बताया कि दोनों की मौत पर शोक जताया और कहा कि कॉलेज दोनों के परिवार के साथ है।

two employees of a college died in road accident in Nawabganj- फोटो : NAWABGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें