प्रयागराज। कौशांबी के कोखराज स्थित मुजहिरपुर गांव का रहने वाला रामसुमेर (50) किसान था। मंगलवार की रात वह करेला लेकर मुंडेरा मंडी में बेचने के लिए अप्पे से चला था। धूमनगंज के लाल बिहारा गुरुद्वारे के पास ट्रक ने पीछे से अप्पे को टक्कर मार दी। हादसे में रामसुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ट्रक बैक करते समय खलासी दबा
प्रयागराज। चौफटका में एक चालक ट्रक को बैक कर रहा था। खलासी शमीम (60) दीवार से सटकर खड़ा था। ट्रक चालक को अंदाजा नहीं मिला और उसने दीवार से सट कर खड़े शमीम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शमीम इस्लामनगर बरेली का रहने वाला था। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शमीम कि घरवालों को सूचित कर दिया गया।