फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
Two dead, including teenager, two people scorched due to lightning - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बिजली गिरने से किशारी समेत दो की मौत, दो लोग झुलसे
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के रक्सराई और सिराथू तहसील क्षेत्र के जानकीपुर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सदर तहसील क्षेत्र के रक्सराई गांव में शनिवार शाम बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के साथ रही उसकी चचेरी बहन भी झुलस गई है। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायअकिल में भर्ती कराया। वहीं सिराथू में शनिवार को एक किसान की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
रक्सराई गांव निवासी सतीश कुमार (18) पुत्र लोके उर्फ हरिप्रसाद शनिवार दोपहर चचेरी बहन मधु (17) पुत्र बच्ची लाल के साथ खेत की तरफ गया था। शाम करीब चार बजे वे लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बरसात होने लगी। भीगने से बचने के लिए भाई-बहन आम की बाग में चले गए। इसी बीच गिरी बिजली से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा देख खेतों में काम कर रहे किसान व बागवान मौके पर पहुंचा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और मधु झुलस जाने के कारण तड़प रही थी। आनन-फानन में उसे सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोग पहले शव पोस्टमार्टम भेजने के लिए राजी नहीं थे। बाद में प्रधान उमेश कुमार के समझाने के बाद परिवार के लोग शव पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिराथू तहसील क्षेत्र के जानकीपुर गांव निवासी कमलेश मिश्र(45)पुत्र चंद्रिका प्रसाद खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। बगल के खेत में पड़ोसी चंदा देवी(50) पत्नी हरी लाल भी धान की रोपाई करवाने के लिए मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब शाम के साढ़े चार बजे बिजली कमलेश मिश्र और चंदा देवी के ऊपर गिर गई। इससे गंभीर रूप से झुलसे दोनों को परिजन सीएचसी सिराथू ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही कमलेश को मृत घोषित कर दिया। चंदा देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम ने कहा है कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें