फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो दिन बाद डाला छठ का पूजन और झूंसी के स्नान घाटों पर पर शिल्ट जमा, आक्रोश

विज्ञापन
झूंसी के छतनाग स्थित ज्ञान गंगा और नागेश्वर स्नान घाट पर जमा गंदगी एवं शिल्ट
विज्ञापन
तीन दिवसीय डाला छठ पर्व नजदीक है। लेकिन, झूंसी के स्नान घाटों पर भारी गंदगी और शिल्ट जमा है। इससे पूर्वांचलियों के साथ ही अन्य लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। झूंसी की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में हजारों की संख्या में पूर्वांचल व बिहार के लोग रहते हैं। इस दफे कई बार आए बाढ़ ने झूंसी के छतनाग स्थित स्नान घाटों की दशा बिगाड़ कर रख दी है। बाढ़ का पानी उतरे तो कई दिनों हुए लेकिन अब तक घाट पर जमा गंदगी और शिल्ट को नहीं हटाया गया है। छतनाग के ज्ञानगंगा और नागेश्वर घाट पर भारी गंदगी एवं शिल्ट के जमा होने से भीषण बदबू भी उठ रही है।
विज्ञापन

दो दिन बाद डाला छठ का पूजन भी इसी घाट पर होना है जहां भारी संख्या में व्रती महिलाएं एवं उनके परिजन जुटेंगे लेकिन अब तक नगर निगम ने इन घाटों पर सफाई अभियान की शुरूआत तक नहीं की है। इस बारे में नगर निगम झूंसी के जोनल अधिकारी सुदर्शनचंद्रा ने बताया कि छतनाग घाट पर सफाई अभियान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है। शुक्रवार से अन्य घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। छठ पूजन से पहले सभी घाट दुरुस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें