फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमपी कॉलेज बामपुर में शुरू हुई दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: बामपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र व अन्य।
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर परिसर में 62वीं तहसील स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन छात्रों के बीच दौड़ और लंबी कूद की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में उज्जवल प्रथम, हिमांशु पटेल द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में अन्नू पटेल ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में सुभाष सोनकर प्रथम, संजय द्वितीय और निखिल तृतीय रहे, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में अंजलि तिवारी, अंचल सोनकर और सविता क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में नंदिनी पटेल प्रथम, काजल द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में दुर्गा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पिंकी यादव द्वितीय और नीतू बिंद तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग बालिका में महक पांडेय, पूनम और मानसी पटेल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। सब-जूनियर वर्ग बालिका में दीपांजलि ने प्रथम, नंदिनी पांडेय ने द्वितीय और तान्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता में दुर्गा कुमारी प्रथम, पिंकी यादव द्वितीय और काजल निशा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के संचालन में क्रीड़ा अध्यक्ष गंगाधर यादव, अनुपम श्रीवास्तव, लाल बहादुर यादव, पंकज कुमार जायसवाल, पूनम मालवीय, महेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार और दिनेश केसरी का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में मेजा तहसील के 13 इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। लंबी कूद प्रतियोगिता में वशिष्ठ सेवा संघ इंटर कॉलेज महेवा कला और दौड़ प्रतियोगिता में मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर के प्रतिभागियों का दबदबा रहा।
संयोजक कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह रहे। उद्घाटन सत्र में बीएनटी इंटर कॉलेज मेजारोड के प्रधानाचार्य दीपक कुमार पांडेय, आरपी इंटर कॉलेज सिरसा के प्रधानाचार्य शिवप्रकाश पाठक, सत्यनारायण इंटर कॉलेज के आनंद प्रताप भूर्तिया, शुकुलपुर इंटर कॉलेज के पंडरिक मिश्रा, जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भारतगंज के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा पीटीए अध्यक्ष डॉ. छवि राजपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें