श्रृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक परिसर में आयोजित बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल समूह सखिया
सोमवार को विकास खंड शृंग्वेरपुरधाम परिसर में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों समूह सखियों आशा कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण एवं उनके अधिकार के प्रति गहनता से जानकारी दी गयी। प्रगति ग्राम उद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ शहजाद अख्तर एवं अनुराग खरे ने बाल संरक्षण के बारे में बताया। अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी लीलाधर शुक्ल ने कहा कि बाल संबंधी इन समस्याओं को पहचानने के लिए दिए गये टिप्स को ध्यान में रखकर इसकी परख करें कि कहां पर बच्चों से बाल श्रम लिया जा रहा है और इसकी पहचान कर वह ब्लॉक में जानकारी दे सकते हैं। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामवीर सिंह, एडीओ आईएसबी मयूरेश त्रिपाठी, बीएमएम भानु प्रताप, नीलम मौर्या, शारदा विश्वकर्मा, वंदना यादव के साथ ही दर्जनों समूह सखियां व आशाएं शामिल रहीं।