फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमी से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की दुर्घटना में मौत

Sun, 24 Sep 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की हंडिया-जंघई मार्ग पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वे दोनों अपनी बहन की सास के निधन पर शोक जताने के बाद लौट रहे थे तभी यह अनहोनी हो गई। दुर्घटना के बाद निजी बस तो पकड़ी गई लेकिन चालक उतरकर भाग गया।  हंडिया क्षेत्र के सिधवार गांव निवासी सत्यदेव शुक्ला(52) तथा ब्रह्मदेव शुक्ला(47) सगे चचेरे भाई थे। सत्यदेव की एक बहन का ब्याह जंघई के पास असवां गांव में हुआ है। बहन की सास के निधन की खबर मिलने पर शनिवार सुबह वह अपने चचेरे भाई ब्रहमदेव के साथ असवां गांव गए थे।
विज्ञापन


दोपहर में वे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक ब्रहमदेव चला रहे थे। वे लगभग दो बजे हंडिया-जंघई मार्ग पर रिखीपुर गांव के पास पहुंचे तभी तभी सामने से आ रही सवारियों से भरी निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों चचेरे भाई दूर जा गिरे। राहगीर और आसपास के लोग जुटे और थाने में खबर दी। हंडिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मगर तब तक सिर और सीने पर गंभीर चोटों की वजह से दोनों भाइयों की सांस थम चुकी थी। इस बीच परिवार के लोग भी वहां आ गए।

पुलिस ने शवों को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे के बाद निजी बस रोककर ड्रइवर पैदल भाग गया था। पुलिस ने बस सीज कर दी। मृतकों में एक भाई सत्यदेव ने बरौत कस्बे में पान की दुकान खोल रखी थी। उसका एक बेटा 24 वर्षीय अंकित और तीन बेटियां प्रिया, श्रेया और रिया हैं। पत्नी सुमन तो रोते हुए बेसुध हो गईं। इसी तरह, ब्रहमदेव के दो बेटे अभिनीत और लकी है। उनकी पत्नी गीता भी रोते-रोते मूर्छित गई। वह शहर के अल्लापुर में डेयरी चलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें