फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक चालकों से वसूली करने के आरोप में मेजा थाने के दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली करने के मामले में पुलिस कमिश्नर योगेंद्र कुमार ने 19 जून को सिपाही जय प्रकाश मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया था। इधर, सोमवार रात में हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली करने के आरोप में मेजा थाने के आरक्षी चालक ज्ञान बहादुर और आरक्षी राहुल को डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने निलंबित कर दिया। दोनों आरक्षी हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट पर डीसीपी ने कार्रवाई की है। 19 जून को हुई कार्रवाई में फूलपुर थाना क्षेत्र के कटियारी गांव के ट्रक चालक राजकुमार ने आरोप लगाया था कि मेजा थाने के सिपाही जय प्रकाश ने वसूली की। विरोध करने पर ट्रक को जब्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें