फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर तहसील में किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से तहसील फूलपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी फूलपुर दिग्विजय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने कहा कि बिजली पानी के संकट से किसान जूझ रहा है। शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। समस्याओं का समाधान शीघ्र न किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे।
मंडल महासचिव जगदीश तिवारी ने कहा कि किसान खाद पानी की समस्या से जहां परेशान है। वहीं थाना, तहसील और ब्लॉक में उनकी समस्याओं का समाधान अधिकारी नहीं कर रहे हैं। इस अवसर पर राजू शुक्ला, भरत लाल पटेल, अमर नाथ यादव, हरिश्चंद्र, कमलेश पटेल, कमलेश यादव, सुधीर कुमार पटेल, संगीता गुप्ता, रंग बहादुर चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें