फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसर शीट और रोल नंबर से छेड़छाड़ के मामले में एलटी ग्रेड के दो अभ्यर्थी हमेशा के लिए डिबार

Mon, 24 Feb 2020 07:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत जीव विज्ञान परीक्षा में शामिल जिन दो अभ्यर्थियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुकदमा दर्ज कराया था, उन दोनों को आयोग ने हमेशा के लिए डिबार कर दिया है। दोनों अभ्यर्थी अब जीवन भवन आयोग की किसी भी परीक्षा में शािमल नहीं हो सकेंगे। इनमें से किसी एक अभ्यर्थी के सॉल्वर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परीक्षा में दोनों ही फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा में शामिल हुए बरौत, प्रयागराज के सूर्य बली और सूर्य भान की ओएमआर आंसर शीट में रोल नंबर में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद आयोग ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जीव विज्ञान में शिक्षकों के 595 पदों पर भर्ती होनी है, जिसकी लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। इसका अंतिम चयन परिणाम आयोग ने पिछले साल दो नवंबर को जारी किया था लेकिन गड़बड़ी रिजल्ट जारी होने से पहले ही पकड़ ली गई। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परिणाम जारी जाने से पहले ओएमआर आंसर शीट के मिलान के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई।

सिटिंग प्लान के हिसाब से दोनों आगे-पीछे बैठे हुए थे। दोनों की ओएमआर आंसर शीट में पहले जो रोल नंबर भरे गए, उन्हें बाद में खुरचकर दूसरे रोल नंबर अंकित किए गए, जो उनकी उपस्थिति पंजिका और बुकलेट संख्या से मेल नहीं खा रहे थे। गड़बड़ी सामने आने के बाद दोनों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया लेकिन दोनों अभ्यर्थी आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। सचिव के अनुसार दोनों ही परीक्षा में फेल हैं। दोनों को आयोग की परीक्षाओं से आजीवन डिबार कर दिया गया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कराई गई है, ताकि इससे सबक लेकर अन्य कोई अभ्यर्थी भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें