फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती में जिले में दो अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Sat, 05 Dec 2020 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शिक्षिका - फोटो : getty
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के लिए 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में दूसरे चरण में 36590 पदों के सापेक्ष जिले के लिए आवंटित तीन अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थियों नीरज सिंह एवं निशी सिंह को नियुक्ति पत्र मिल गया। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी मेरिट के आधार पर तीन दिसंबर को हुई काउंसलिंग में दो अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। काउंसलिंग के बाद दोनो अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच के बाद सही पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक मेजा नीलम करवरिया, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक बारा अजय कुमार, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

एनआईसी में 11 बजे आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार एवं बीएसए संजय कुशवाहा मौजूद रहे। इससे पहले सितंबर-अक्तूबर में हुई काउंसलिंग में जिले में  लगभग नौ सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें