Prayagraj News : तालाब में दो युवकों के डूबने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
सीओ सोरांव सुधीर कुमार, मऊआइमा पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पहुंची। लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो गई थी। तब तक सूचना पर घर वाले पहुंच गए थे। दोनों किशोरों के शव देखकर घर वाले बिलखते रहे। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी लेकिन घर वाले नहीं माने। पुलिस ने दोनों उन्हें सौंप दिए। कैफ और मैहन की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। घरवालों ने आपसी सहमति से बारात रोक दी। जल्द ही दूसरी तारीख निर्धारित की जाएगी।
दोनों परिवारों में हाहाकार, शव से लिपटकर रोते रहे परिजन
तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत के बाद परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे। मो. मैहन घर का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत पर पिता इकबाल, मां नसरीन बानो बदहवास हो गए थे। वे शव से लिपटकर रोते रहे। इधर मोनिस उर्फ मो. कैफ की मां सलमा बानो एवं पिता नौशाद आलम के आंसू भी रुक नहीं रहे थे।
दो किशोरों की मौत के बाद नहीं गईं बारात, तिथि बढ़ी
शादी में शामिल होने आएं दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जिसको लेकर मऊआइमा कस्बा मोहल्ला अबूहलीम पट्टी गुलाम रसूल ने अपने पुत्र शमशाद की बारात ले जाने से इंकार कर दिया। वहीं शादी की तिथि को बढ़ाने की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि घटना को लेकर लोगों में खलबली मची रही।