कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र के गोगांव में खनन करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने दो नावों को जब्त किया है। साथ ही नौ खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मेजा के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि खनन की शिकायत मिलने पर कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र गोगांव गंगा घाट पर छापा मारा गया। मौके पर मिली दो नावों को जब्त कर लिया गया है। वहीं नौ खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी मेजा अजय सिंह ने बताया कि कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र में अवैध खनन करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें जटाशंकर, संत लाल, रतन लाल, शिवराज पांडेय, हरिशंकर मांझी, राजेश, पवन दुबे, परमेश्वर चौबे और जयनाथ मांझी निवासी गोगांव थाना जिगना मिर्जापुर शामिल हैं।
प्रयागराज के कोठरी गांव से मिर्जापुर भदोही के बीच 30 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र को कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र घोषित किया गया है। कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र बनाए जाने के पीछे गंगा डाल्फिन, मीठे पानी के कछुओं और अन्य जलीय जीवों का संरक्षण करने का उद्देश्य है।