राम गमन मार्ग पर बनाए जा रहे गंगा पुल पर काम कर रहा मजदूर अनूप कुमार निषाद (22) निवासी रामपुर घाट गोपीगंज, भदोही सोमवार सुबह गिर गया।
इस दौरान अन्य मजदूर उसे कौड़िहार सीएससी के बाद स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।