फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फूलपुर में हुई सड़क दुघर्टना में घायल लल्लू।
विज्ञापन
कस्बे में बृहस्पतिवार को शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर माफी गांव निवासी लल्लू (32) पुत्र लालजी और राहुल विश्वकर्मा (35) पुत्र अशोक विश्वकर्मा सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार को दोनों युवक शाम को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे।
शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही वे लोचनगंज मोहल्ले के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के बाद स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में भर्ती फूलपुर में हुई सड़क दुघर्टना में घायल लल्लू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें