फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क हादसे में अधिवक्ता समेत तीन की मौत, प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुई दुर्घटना

Fri, 07 Mar 2025 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बरात में जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तहसील से लौट रहे अधिवक्ता की जान चली गई। 
विज्ञापन
मेजा में हादसे के बाद अधिवक्ताओं की जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बारात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, खाई गांव से बृहस्पतिवार को रामनगर के लिए बारात निकली थी। शादी में शामिल होने के लिए रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही भोला कुशवाहा (40) पुत्र रोशन लाल तथा धर्मराज (45) पुत्र स्व. डंगर बाइक से निकले थे।

कचरी गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे थे कि शहर की ओर से तेज रफ्तार आ रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित हो गया और बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर ही दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी होने पर भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को देख परिजन बिलख पड़े। चीख-पुकार मच गई। उधर, बारात में शामिल होने गए लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहां से काफी लोग घटनास्थल पर आ गए।

लोगों में आक्रोश भी था। लेकिन पुलिस मृतकों के घर वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कंटेनर ट्रक को मेजा चौकी के पास पकड़ लिया गया है। कंटेनर ट्रक चालक भाग निकला। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, दो घायल

धरावल गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम को बाइकों की भिड़ंत में मेजा के अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता और अन्य घायलों को सीएचसी मेजा भेजा। जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है।

मेजा थाना क्षेत्र के निधिकापूरा (मदरहा) के अधिवक्ता रमाशंकर मिश्र के तीन बेटों में सबसे छोटे अनूप मिश्रा (44) मेजा तहसील में पिता के साथ वकालत करते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह तहसील से बाइक से घर लौट रहे थे। धरावल गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी भेजा गया।

जहां अधिवक्ता अनूप मिश्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि खीरी के टौंगा निवासी लवकुश और रामगरीब को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि घायल दोनों युवक नशे में थे। मृतक के पिता रमाशंकर मिश्र ने मेजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस दौरान एसडीएम दशरथ प्रसाद, एसीपी रवि कुमार गुप्ता और मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे थे। साथ ही अधिवक्ताओं ने घटना स्थल पर जुटे रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें