फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शास्त्री पुल पर डंपर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, देर रात हुआ हादसा

Fri, 19 Dec 2025 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Accident News : शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों युवक डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। 
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से प्रयागराज से झूंसी लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में एक युवक डंपर के पिछले हिस्से में फंसकर तकरीबन 100 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक फरार हो गया था। हादसे के कारण शास्त्री पुल के डाउन लेन पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10:45 बजे बाइक सवार दो युवक झूंसी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शास्त्री पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीछे से रौंद दिया। हादसे में एक युवक डंपर के पिछले हिस्से में फंसा रहा। डंपर चालक उसे घसीटता हुआ तकरीबन 100 मीटर दूर तक गया। इसके बाद चालक फरार हो गया। एसओ झूंसी महेश मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान एक युवक की पहचान विशाल मिश्रा (35) निवासी मोरी, दारागंज के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना की जानकारी मृतक विशाल के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें