prayagraj news : पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक।
- फोटो : prayagraj
जार्जटाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो छात्रों को पिस्टल व कारतूस संग गिरफ्तार किया। दोनों बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और पूछताछ में बताया कि रौब झाडने के लिए वह असलहा लेकर चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से देशी पिस्टल, मैगजीन व तीन कारतूस मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम प्रशांत त्रिपाठी निवासी मानधाता प्रतापगढ़, वर्तमान पता बेली और दूसरे ने खुद को शिवम सिंह निवासी सिकरारा जौनपुर वर्तमान पता दारागंज बताया। दोनों सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए के छात्र हैं और किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं।
पिस्टल कहां से आई, इस बाबत दोनों गोलमोल बातें करते रहे। पूछने पर यह भी बताया कि दोस्तों पर रौब झाडने के लिए वह पिस्टल लेकर चलते थे। हालांकि इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा का कहना है कि बरामद पिस्टल लोडेड थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।