Prayagraj News : युवकों की मौत के पर सड़क जाम करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर का तार दूसरी तरफ फेंका। इस बीच तार वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से राहुल नीचे गिर पड़ा। वहीं शिवम बालकनी में ही अचेत होकर गिर गया। यह देखकर आसपास के लोग दोनों को पास स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वह जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवम के परिजन उसका शव लेकर घर पहुंच गए वहीं कुछ देर बाद राहुल का शव लेकर उसके करछना-कोहड़ार मार्ग पर जाम लगाने जा रहे थे कि तभी थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने लगे। इसी बीच शिवम का शव भी लेकर उसके परिजन वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण राहुल व शिवम का शव मैजिक पर लादकर कौआ बाजार चौराहे पर पहुंच और सड़क पर जाम लगा दिया। वह मुआवजे व आयोजक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर एसडीएम करछना रेनू सिंह व सीओ करछना अजीत सिंह चौराहे मौके पर पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। मामले में मृतक शिवम के भाई राजा की तहरीर पर पुलिस ने आयोजक दिनेश केसरवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक शिवम के पिता गणेश प्रसाद की घर के सामने फल फूल की दुकान है। उनके छह बेटे व दो बेटियां है। शिवम केसरवानी चौथे नंबर का लड़का था। वहीं मृतक राहुल दो भाइयों में छोटा था। घटना को लेकर दोनों परिवार में कोहराम मच हुआ है।
आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। - अजीत सिंह चौहान, सीओ करछना