फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से भी जुड़ेगा चौफटका रेल ओवर ब्रिज, महाकुंभ के पहले पूरे होगा काम

Mon, 26 Sep 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों की पहली बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी आरके सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद आदि अफसरों की मौजूदगी में कुंभ को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौफटका में बनाए जाने वाले रेल ओवर ब्रिज से सूबेदारगंज स्टेशन की भी कनेक्टिविटी होगी। वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ के पूर्व यह कार्य पूरा करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा छिवकी स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा। ऐसे ही तमाम मुद्दों पर रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों ने सोमवार को मंथन किया। 

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों की पहली बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी आरके सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद आदि अफसरों की मौजूदगी में कुंभ को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। तय हुआ सिविल प्रशासन, पुलिस एवं रेल के अधिकारियों  की संयुक्त टीम का गठन कर प्रयागराज के सभी स्टेशनों  का निरीक्षण कर वहां वांछित सुधारों और विकास कार्यों की सूची बना दी जाए। 


सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचने वाले कानपुर साइड वाले मार्ग के चौड़ीकरण की भी आवश्यकता अफसरों ने जताई। बता दें कि शेरवानी मोड़ से ही सूबेदारगंज का रास्ता जाता है, जो काफी संकरा है। वहां रक्षा विभाग की भी भूमि है। फिलहाल जिला प्रशासन ही इस मामले में रक्षा विभाग से वार्ता करेगा। वहीं, नैनी स्टेशन और झूंसी रेलवे स्टेशन के संपर्क मार्ग को और बेहतर करने पर भी सहमति बनी। कुंभ के मद्देनजर झूंसी स्टेशन के विकास पर भी अफसरों का जोर रहा। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा महाकुंभ के दौरान अधिकांश स्पेशल ट्रेनें झूंसी से ही चलाए जाने की बात कही गई है। बैठक में डीआरएम मोहित चंद्रा, डीएम संजय  कुमार खत्री, एसएसपी शैलेश पांडेय आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के पहले ईडीएफसी पर शिफ्ट हो जाएंगी सभी मालगाड़ियां
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रैफिक लोड कम करने एवं कुंभ के दौरान ज्यादा से ज्यादा यात्री ट्रेन संचालन के  लिए बैठक में बताया गया कि अगले कुछ माह में ही डेडीकेटेड फ्र्रेट कॉरीडोर में मालगाड़ियां शिफ्ट करनी शुरू कर दी जाएंगी। कुंभ के पहले सभी मालगाड़ियां फ्रेट कारीडोर पर ही चलने लगेगी। बैठक में जीएम एनसीआर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई बाधा नहीं होगी।


निरंजन पुल पर बिछेगी दो और लाइन
प्रयागराज जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही निरंजन रेल पुल पर दो और लाइन बिछाने का कार्य होगा। इसके लिए प्रस्तावित ब्लॉक पर भी जिला प्रशासन के अफसरों के साथ वार्ता हुई। जंक्शन पर ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए जहां पुल पर दो रेलवे ट्रैक बिछाए जाने के लिए नीचे रोड ट्रैफिक बाधित होना तय है। हालांकि, यह काम कब होगा अभी तय नहीं है। वहीं आईईआरटी रेल फाटक पर प्रस्तावित आरओबी की सभी बाधाओं को दूर करने के संबंध में भी अफसरों ने चर्चा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें