लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर पुलिस ने गुरुवार को अनुराग चौरसिया और हर्ष चौरसिया को पुलिस ने बिना मास्क पहने गिरफ्तार कर लिया। दोनों टू व्हीलर पर बेवजह घूम रहे थे। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके त्यागी ने बताया कटरा में 8 और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आठों ने दुकान खुला हुआ था। सभी के खिलाफ रिपोर्ट हुई है।
लॉक डाउन के उल्लंघन में 16 गिरफ्तार
लॉक डाउन के उल्लंघन में शुक्त्रस्वार को पुलिस ने 16 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शहर में 185 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की गई थी। कुल मिलाकर 11 आई आर दर्ज की गई। 1120 वाहनों का चालान हुआ और सात वाहन सीज किए गए।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर युवती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र पोस्ट पर कैंट थाने के दरोगा अरविंद सिंह ने प्रवीण कुमार, अनूप और चित्रा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।